जासं, गुरुग्राम: पर्यावरण को लेकर काम कर रही सामाजिक कार्यकर्ता भाविशा बुद्धदेव को केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कृष्णा राज ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में नारी चेतना सम्मान से सम्मानित किया है। लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय और महिला उद्यमी संघ की ओर से हरित तकनीक में महिलाओं और बच्चों को पर्यावरण सुरक्षित जीवन शैली के प्रशिक्षण के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। नेशनल रिसर्च डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर पर्यावरण सुरक्षित तरीके की तकनीक का प्रशिक्षण के लिए देश की कई महिलाओं को यह सम्मान दिया गया। भाविशा ने इको फ्रेंडली, राखी, बीज बैंक, सौर उर्जा से संबंधित प्रशिक्षण लोगों को देती रही है।